कोविड-19: भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 24,506

, ,

   

भारत में कोरोना का आतंक थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। इस खतरनाक वायरस से संक्रमण के अबतक 24,506 हजार मामले सामने आ चुके हैं।

 

पंजाब केसरी पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 4,814 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 723 मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 1,429 नए मामले सामने आए हैं और 57 मौतें हो गई हैं।

 

देश में कोरोना वायरस के मामलों में शुक्रवार को 1,750 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जो भारत में अब तक एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले रहे। महाराष्ट्र, गुजरात एवं राजस्थान सहित विभिन्न प्रदेशों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

 

वहीं वहीं, सरकार का कहना है कि यदि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू न किया जाता तो संक्रमण के मामलों की संख्या अब तक एक लाख तक पहुंच चुकी होती।

 

सरकारी अधिकारियों ने महामारी के ‘‘नियंत्रण में होने’’ का श्रेय लॉकडाउन और मजबूत निगरानी नेटवर्क तथा विभिन्न नियंत्रण कदमों को दिया।

 

कई चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि मौजूदा प्रतिबंध भारत में अमेरिका या यूरोप जैसी स्थिति को रोकने में काफी कारगर रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि वर्तमान लॉकडाउन की तरफ धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए एक ‘‘बड़ी चुनौती’’ इंतजार कर रही है।

 

लॉकडाउन खत्म होने के कुछ सप्ताह बाद कोविड-19 मामलों की रफ्तार कम होती दिख सकती है या कुछ हफ्तों के भीतर इनमें गिरावट भी देखने को मिल सकती है लेकिन जुलाई के अंत या अगस्त में मानसून के दौरान भारत में इसका दूसरा दौर सामने आ सकता है।