कोरोना वायरस: पाकिस्तान में संक्रमित लोगों की संख्या 3,278 पहुंचा!

, ,

   

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से सक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,278 हो गई है। साथ ही 48 लोगों की मौत हो गई है और 257 लोग रिकवर कर गए हैं।

 

हिन्दुस्थान सामाचार पर छपी खबर के अनुसार, सिंध प्रांत में 881, पंजाब में 1493, इस्लामाबद में 82 ब्लूचिस्तान में 192, खैबर पख्तूनख्वा में 405, गिलगित बलतिस्तान में 210 और पाक अधिकृत कश्मीर में 15 मामले दर्ज किए गए हैं।

 

घातक महामारी कोरोनावायरस वैश्विक स्तर पर 200 से अधिक देशों में फैल गई है।

 

इसके फैलने की शुरुआर्त चीन के वुहान शहर से हुई थी और वहां पर 2 महीने का लॉकडाउन कर दिया गया था। भारत और अमेरिका समेत अन्य देशों में भी लॉकडाउन कर दिया गया है।

 

वैश्विक स्तर पर 12 लाख से अधिक लोग इस महामारी से संक्रमित हो गए हैं। साथ ही 47,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। लॉकडाउन वाले देशों में लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया गया है।