तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को एक ही दिन में तेलंगाना में 27 और नये मामले दर्ज किए गए।
साक्षी डॉट हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, तीन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गुरुवार रात को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
गुरुवार को संगारेड्डी में 6, नलगोंडा में 6, मुलुगु में और 2 मामले दर्ज किए गए हैं। अन्य मामलों की जानकारी नहीं मिल पाई है। तेलंगाना में अब तक कुल 154 कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 17 लोग ठीक हो गये। नौ की मौत हो गई। 128 लोगों का इलाज जारी हैं।
हाल ही में दिल्ली में तबलीगी मरकज सम्मेलन में शामिल होकर लौटे अधिकतर लोगों में कोरोना वायरस संक्रमित पाया जा रहा है। इसके कारण मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो रही हैं। इसके चलते तेलंगाना के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।
यह भी पढ़ें :
हैदराबाद जेल के कैदी बना रहे सैनिटाइजर व मास्क, ऐसे करिए आर्डर
दूसरी ओर कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर चर्लापल्ली क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख जगहों पर सोडियम हाइपो क्लोरेट लिक्विड का छिड़काव किया गया। इस समय महापौर बोंतु राममोहन ने चर्लापल्ली डिवीजन का दौरा किया। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर क्षेत्र स्तर पर कुशायगुड़ा के मुख्य मार्ग, ईसी नगर कॉलोनी का दौरा करते हुये मेयर ने स्वस्छता, सफाई, हाई फायजर जेट्टिंग मिशन से किये जा रहे सोडियम हाइपो क्लोरेट के छिड़काव का निरीक्षण किया।
मेयर बोंतु राम मोहन ने कुशायगुड़ा के सुपर मार्केट की निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर देखा कि काम करने वाले लोगों ने मॉस्क नहीं पहना है। इस पर उन्होंने आक्रोश जताया।
उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि इस तरह लापरवाही बरतने पर सुपर मार्केट सीज किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि मार्केट और दुकानों में सब्जी-तरकारियां तथा रोजमर्रा की चीजें खरीदते समय सामाजिक दूरी बनाये रखें। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे लोगों के सामाजिक दूरी बनाये रखने पर नजर रखें।