भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की 8 हुइ!

,

   

विदेशी नागरिकों सहित भारत में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या आज 428 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 6.30 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 319 भारतीय और 41 विदेशी नागरिक शामिल इस वायरस की चपेट में हैं।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “अब तक कुल 24 मरीजों को ठीक कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से देश भर में 8 मौतें हुई हैं।”

 

जिन 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। इसके बाद केरल का नंबर है।

 

बिहार, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में एक-एक कोरोना वायरस मरीज की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब तक इस वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। देश भर में कुल 75 जिलों को लॉकडाउन के तहत रखा गया है, जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।