देशभर में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार!

,

   

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 26496 पहुंच गई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 824 पहुंच गई है। इसके अलावा अब तक 5804 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।

 

भारत में कोरोना के 19868 एक्टिव केस हैं।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार सुबह तक अंडमान-निकोबार में 33 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 11 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 

उधर, आंध्र प्रदेश में रविवार सुबह तक 1061 मामले सामने आए। 171 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 31 की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 1 मामला सामने आया है।

 

असम में अब तक 36 लोग इस वायरस से पीड़ित बताये गए हैं जबकि 19 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां एक की मौत हुई है।

 

बिहार में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 243 लोग इस वायरस से पीड़ित है ,जिनमें से 46 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां दो की मौत हुई है।

 

चंडीगढ़ में 28 मामले सामने आए हैं, इनमें से 15 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में 37 मामले सामने आए, 32 लोगों को डिस्चार्ज किया है।