कोरोना वायरस: सांसद वरुण गांधी ने खुद को क्वारंटाइन किया!

   

भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद वरुण गांधी ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन किया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रश्न काल के दौरान दुष्यंत सिंह वरुण गांधी के साथ आकर बैठ गए थे, इसी वजह से वरुण गांधी ने अपने आप को सेल्फ क्वारंटाइन किया है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, सांसद दुष्यंत सिंह ने भी खुद को सेल्फ क्वांरटाइन किया हुआ है, उन्होंने बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ एक पार्टी में शिरकत की थी, कनिका आज कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।

 

आपको बता दें कि दुष्यंत सिंह की मां और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने भी खुद को सबसे अलग किया हुआ है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “लखनऊ में रहते हुए, मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुरालवालों के साथ रात्रिभोज में भाग लिया था।

 

कनिका, जिसका दुर्भाग्य से कोविड-19 परीक्षण सकारात्मक आया, वहां एक मेहमान थी।” उन्होंने कहा, “मेरे बेटे और मैंने तुरंत खुद को अलग कर लिया है और हम सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं।”