कोरोना वायरस: जानिए, पुरी दुनिया में क्या है ताज़ा हालात!

, ,

   

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुनिया में फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 60 लाख के पास पहुंच गया है।

 

 

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, जॉन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में फिलहाल कोरोना वायरस के अब तक 59,11,320 मामले सामने आ चुके हैं।

 

 

 

कोरोना से मौत का आंकड़ा भी दुनियाभर में बढ़कर 3,64,369 तक जा पहुंचा है। हालांकि, 23,97,666 मरीज अब तक कोरोना वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

 

 

 

थाईलैंड में कोरोना वायरस का एक और नया मामला सामने आया है। इसको मिलाकर देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3077 हो गई है।कोरोनावायरस ने थाईलैंड में अब तक 57 लोगों की जान ले ली है।

 

 

 

जर्मनी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है। यहां 738 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1,81,196 तक पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा 8,489 तक पहुंच गया है।

 

 

 

चीन में कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से चार असंक्रमित मामले हैं। वहीं दो मामले बाहरी हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने इसकी जानकारी दी है।

 

 

 

अमेरिका में COVID-19 महामारी का केंद्र रहा न्यूयॉर्क सिटी, 8 जून को चरणबद्ध तरीके से फिर से खुलना शुरू हो जाएगा।न्यूयॉर्क सिटी के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा कि लगभग 4,000,000 कर्मचारियों को काम पर वापस लाएगा।

 

 

 

यहां अब तक 199,038 से अधिक कोरोना वायरस मामले सामने आ चुके हैं, वहीं करीब 20 हजार लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।