कोलकाता में कोरोना वायरस का दुसरा मामला, ब्रिटेन का सफर कर लौटा था देश!

,

   

भारत में कोरोना वायरस से अबतक चार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 195 हो गई है।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाबंदियां लगाने के चलते देश आंशिक बंदी जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा हैं।

 

राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील है कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कफ्र्यू लगाएं। केरल सरकार ने इस बीमारी से निपटने के लिए 20,000 करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

 

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। कोलकाता का रहने वाला शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

 

हाल ही में वह 13 मार्च को यूनाइटेड किंगडम की यात्रा से भारत लौटा था। संक्रमित मरीज को 19 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।