कोरोना वायरस की वज़ह से क़तर ने भारत सहित 14 देशों पर बैन लगाया

, ,

   

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस सोमवार तक 109देशों तक फैल चुका है। चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 366 लोगों की जान गई है। यहांरविवार को 133 लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे में संक्रमण का 1200 नए मामलों की पुष्टि हुई।

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इटली सरकार ने देश के डेढ़ करोड़ लोगों को लॉकडाउन कर दिया है। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए कतर ने 9 मार्च से भारत समेत 14 देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

वहां कीसरकार ने रविवार को इसकी घोषणा की। कतर ने चीन, मिस्र, भारत, ईरान, इराक, लेबनान, बंग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड पर यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं। कतर एयरवेज ने पहले ही इटली के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। कतर में अब तक 15 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 1 लाख 10 हजार 92 मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 20 देशोंमें 3831 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। चीन के हेल्थ कमीशन के मुताबिक, यहां एक दिनमें22 लोगों की मौत हुई है जो पिछले एक महीने में सबसे कम है। चीन में अब तक 3119 लोगों की मौत हो चुकी है।

यहां अब तक संक्रमण का 80,735 मामला सामने आया है।देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 100 साल के बुजुर्ग की हालत पूरी तरह ठीक हो गई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कोरोनावायरस के चलते बीते दो महीनों में चीन के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। निर्यात में 17.2% की गिरावट आई है। यह फरवरी 2019 के दौरान अमेरिका से ट्रेड वॉर के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। चीन के आयात में भी 4% की कमी आई है।

अमेरिका में कोरोनावायरस से 21 लोगों की जान गई है। संक्रमितों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया। ट्रम्प सरकार अब इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सेना को बुलाने पर विचार कर रही है।

मरने वालों में ज्यादातर जापान के डायमंड प्रिंसेज शिप से लौटे यात्री हैं। अमेरिका लाए गए लोगों को फिलहाल क्वारैंटाइन (अलग-थलग) किया गया है। कैलिफोर्निया के तट से दूर प्रिंसेज शिप पर हेलीकॉप्टर से मेडिकल किट पहुंचाई जा रही है।

पाकिस्तान में एक नए मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री जफर मिर्जा के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 पर पहुंच गई। उन्होंने कहा, ‘‘कराची के एक व्यक्ति में कोरोनोवायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। सभी संक्रमितों को क्वारैंटाइन (अलग-थलग) किया गया है। एक व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ हुआ है, जिसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।’’