कोरोना वायरस: मरने वालों की संख्या 100 के पार, शेयर बाजार में भारी गिरावट!

, ,

   

चीन में फैले कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के शेयर बाजार में आई गिरावट के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।

 

मनी भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, बीएसई का सेंसेक्स 458.07 अंकों की गिरावट के साथ 41,155.12 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 129.25 अंकों की गिरावट के साथ 12,119.00 पर बंद हुआ।

 

बाजार के विश्लेषकों ने कहा कि चीन ने कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इस वायरस के परने वाले कुप्रभाव की आशंका के कारण दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का माहौल रहा।

 

लूनर न्यू इयर की छुटि्टयों के चलते एशिया में कई बाजार बंद रहे। जापान का निक्केई दे फीसदी से अधिक लुढ़का। यूरोप के बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का माहौल रहा।

 

वहीं देश के विभिन्न हिस्सों से इस घातक वायरस से प्रभावित होने के 1300 नए मामले सामने आ चुके हैं। भारत में भी कोरोनावायरस को लेकर स​तर्कता बरती जा रही है।

 

 

 

इंंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं श्रीलंका में भी कोरोनावायरस के एक मामले की पुष्टि हो गई है।

 

 

 

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार चीन में कोरोनावायरस लगातार घातक होता जा रहा है।

 

 

 

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार चीन में वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 106 तक पहुंच गया है। वहीं 1300 नए मामले सामने आए हैं। चीन के करीब 1 दर्जन शहरों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

 

 

 

वायरस को लेकर भारत भी सतर्क हो गया है। कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गाबा ने उच्च स्तरीय बैठक की है। भारत चीन के वुहान में फंसे 700 भारतीय छात्रों को वापस लाने की तैयारी कर रहा है।

 

 

 

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर अब तक 3 हजार 756 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। संदिग्ध पाए जाने पर 4 लोगों को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 लोग पुणे के अस्पताल में एडमिट हैं।

 

 

 

हैदराबाद में चीन से आने वाले 4 यात्रियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। कोरोना वायरस के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

 

वहीं यूपी में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य के सभी जिला अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वॉर्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।