कोरोना वायरस ने इटली में मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 8000 के पार!

,

   

कोरोना वायरस महामारी के कारण इटली में आठ हजार से अधिक लोगों की मौतें हो गईं हैं।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, लॉकडाउन हुए इटली में गुरुवार तक मरने वाले लोगों की कुल तादाद 8,165 रही, जबकि बीमारी से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 80,539 है।

 

सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों से यह बात निकलकर सामने आई है।

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट और टेक्निकल एंड साइंटिफिक कमेटी के कोऑर्डिनेटर अगस्टिनो मियोजो के हवाले से बताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले बुधावर की तुलना में कुल 4,492 ज्यादा रहे, जिसके बाद से पूरे देश में संक्रमित लोगों की तादाद 62,013 हो गई है।

 

रात को एक टेलीविजन प्रेस वार्ता के दौरान बोलते हुए अगस्टिनो ने आगे कहा कि संक्रमित मरीजों में से 33,648 हाउस आइसोलेशन में हैं। वहीं 3,612 अस्पताल के आईसीयू में, जबकि अन्य 24,753 जनरल अस्पताल के वार्ड में एडमिट हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि बुधवार की तुलना में इलाज के बाद कुल 999 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए, जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या कुल 10,361 हो गई है।

 

वहीं, बुधवार और गुरुवार के बीच 662 लोगों की जान गई है, जिसके बाद 21 फरवरी को उत्तरी इटली में पहली बार महामारी शुरू होने के बाद से मरने वालों का कुल आंकड़ा 8,165 हो गया है।