जावेद अख्तर कंगना रनौत विवाद: मुम्बई पुलिस कर सकती है जांच!

, ,

   

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर भी आम मुद्दे को लेकर अपनी राय व्यक्त करते हैं।

हिन्दी रश पर छपी खबर के अनुसार, हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के साथ भी कंगना रनौत अपने विवाद को लेकर मीडिया की सुर्ख़ियों में रहीं। कंगना किसी ना किसी विवाद में फंसती ही नजर आती हैं।

वहीं कंगना अब अपने बेबाक अंदाज को लेकर मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। इस बार कंगना मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के साथ विवाद में फंसती नजर आ रही हैं।

इस बार कंगना और जावेद अख्तर मामले में भी मुंबई पुलिस कंगना पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

जावेद अख्तर द्वारा दायर किए गए मानहानि के मुकदमे पर मुंबई पुलिस तहकीकात करेगी और 16 जनवरी तक रिपोर्ट पेश करेगी। शनिवार को खुद जावेद अख्तर कोर्ट में मौजूद रहे जहां उन्होंने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया।

बता दें जावेद अख्तर ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में कंगना के खिलाफ मुकदमा दायर किया। जावेद अख्तर की तरफ से एडवोकेट निरंजन मुनदरगी शामिल थे।

निरंजन ने बताया कि जावेद अख्तर कितने जाने-माने और प्रख्यात शख्सियत हैं और वे सामाजिक मुद्दों को हमेशा से उजागर करते रहे हैं।

जावेद अख्तर ने ये मानहानि का मुकदमा कंगना के खिलाफ इसलिए दायर किया है क्योंकि कंगना रनौत ने एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उनकी छवि को ठेस पहुंचाने वाली बातें कहीं थीं।