कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 1016 लोगों की मौत!

, ,

   

भारत में दिन प्रतिदिन कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कुल संक्रमितों की संख्या 42 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जिसके बाद अब हम विश्व में कोरोना से दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गए हैं।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार लगातार दूसरे दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

 

पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज़्यादा 90,802 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 42,04,613 हो गई है। वहीं इस दौरान 1016 लोगों की मौत हुई है, कुल मृतकों की संख्या 71,642 हो गई है।

 

ताजा जानकारी के अनुसार देश में इस वक्त 8,82,542 केस एक्टिव हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 69,564 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक होने में कामयाब हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 32,50,429 हो गई है।

 

भारत ने कोरोना संक्रमण के मामले में ब्राजील को भले ही पीछे छोड़ दिया है। लेकिन जांच की तुलना में संक्रमण को देखा जाए तो भारत बेहतर स्थिति में है।

 

ब्राजील में करीब डेढ़ करोड़ सैंपल की जांच हुई है और 41 लाख से अधिक मामले मिले हैं। जबकि, भारत में करीब पांच करोड़ जांच में 41 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।

 

देश में प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या भी बहुत कम है। अमेरिका में जहां 19,419 और ब्राजील में 19,372 मामले हैं, वहीं भारत में यह संख्या मात्र 3,009 है।

 

इसी तरह प्रति 10 लाख आबादी पर अमेरिका में कोरोना से 582 और ब्राजील में 593 लोगों की मौत हुई है, तो भारत में 51 लोगों की जान गई है।

 

देश में मरीजों के स्वस्थ होने दर जहां बढ़कर 77.32 फीसद हो गई है, वहीं मृत्युदर 1.72 फीसद पर आ गई है, जो दुनिया में सबसे कम है।