कोविड-19: महाराष्ट्र में 400 से ज्यादा लोगों की मौत!

, ,

   

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों में एक दिन की कमी के बाद रविवार को 400 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इसके साथ ही महाराष्ट्र अब संक्रमण के मामले में रूस के काफी नजदीक आ गया है।

 

पिछले 24 घंटों में राज्य में 22,543 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 10,60,308 हो गई है। राज्य में 416 मौतें दर्ज की गई हैं जिसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 29,531 हो गया है।

 

महाराष्ट्र अब संक्रमण के मामले में रूस से सिर्फ 2,503 अंक पीछे है। मौतों के मामले में महाराष्ट्र (29,531), रूस (18,578) से काफी आगे है।

 

महाराष्ट्र में कोविड-19 से हर 3.4 मिनट पर एक मौत हो रही है और एक घंटे में 939 मामले बढ़ जाते हैं।

 

राज्य में रिकवरी रेट भी काफी नीचे आ गया है। वो अब 70.02 फीसदी से गिर कर 69.08 फीसदी पर आ गया है, जबकि मृत्यु दर 2.79 फीसदी है जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है।

 

पिछले 24 घंटों में 11,549 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 740,061 हो गई है जबकि राज्य में एक्टिव मामले 290,344 हैं।

 

नई मौतों में सबसे आगे नागपुर है जहां पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस से मरने वालों की कुल संख्या 73 है। इसके बाद पुणे (59), मुंबई (41), ठाणे (28) का नंबर आता है।