कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 70 हजार से अधिक मरीज़ हुए ठीक!

, ,

   

कोरोना वायरस (COVID-19) की चपेट में आने वालों की संख्या जहां लगातार बढ़ रही है, वहीं इस महामारी को मात देने वालों का ग्राफ भी तेजी के साथ ऊपर उठ रहा है। देश में रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 40 लाख के पार हो गई है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से शनिवार (5 सितंबर 2020) सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 432 मामले सामने आए और 1089 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 70 हजार 072 मरीज ठीक भी हुए और 10 लाख 59 हजार 346 सैंपल टेस्ट हुए।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के अब तक कुल 40 लाख 23 हजार 179 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से आठ लाख 46 हजार 395 एक्टिव केस है। 31 लाख सात हजार 223 मरीज ठीक हो गए और 69 हजार 561 लोगों की मौत हो गई।

 

अब तक कुल चार करोड़ 77 लाख 38 हजार491 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 77.23 फीसद, डेथ रेट 1.73 फीसद और एक्टिव केस 21.04 फीसद है।

 

महज 13 दिन में कुल मामलों आंकड़ा 30 लाख से 40 लाख हो गया है। 10 लाख से 20 लाख मामले होने में 21 दिन लगे। 20 से 30 लाख होने में 16 दिन लगे।

 

वहीं एक लाख केस होने में 110 दिन लगे थे। इसके बाद 10 लाख होने में 59 दिन लगे। बता दें कि भारत दुनिया में कोरोना से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

 

अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके बाद ब्राजील का नंबर है, लेकिन जल्द ही भारत उससे आगे निकल जाएगा। दोनों देशों में लगभग 70 हजार मामलों का फासला रह गया है।

 

समाचार एजेंसी रायटर्स के लैटिन अमेरिकी देश में अब तक 40 लाख 91 हजार मामले सामने आ गए हैं। हालांकि, भारत में मौतें कम हुई हैं।

 

भारत में जहां अभी तक लगभग 70 हजार लोगों की मौत हुई है, वहीं ब्राजील में एक लाख 25 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।