कोरोना वायरस का असर: दोबारा देख सकेंगे बिग बॉस 13!

, ,

   

बिग बॉस के फैंस के लिए खुशखबरी है। जिन लोगों ने बिग बॉस सीजन 13 नहीं देखा या फिर कोई एपिसोड मिस कर दिया हो वो अब इसे दोबारा देख सकते हैं।

 

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, बिग बॉस 13 एक बार फिर शुरू हो रहा है। कलर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

 

 

दरअसल कलर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 13 का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो के साथ ही यह भी बताया गया है कि ये बिग बॉस 13 का रिपीट टेलीकास्ट है।

 

इसमें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, असीम रियाज, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और बाकी कंटेस्टेंट्स के वही लड़ाई झगड़े, रूठना मनाना दिखाया जाएगा, जिसने महीनों तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। तो जिस किसी ने शो नहीं देखा या जिन्होंने कोई एपिसोड मिस कर दिया था वो अब दोबारा इसे देख पाएंगे।

 

बिग बॉस 13 का यह रिपीट टेलीकास्ट 23 मार्च से शुरू होने वाला है। यह शुक्रवार से सोमवार तक रात 10 बजे टेलीकास्ट किया जाएगाा।

 

बात करें बिग बॉस के सीजन 13 की तो यह 2019-20 में लोगों का पसंदीदा शो बन गया था। लोगों ने शो को अब तक सबसे एंटरटेनिंग सीजन बताया था।

 

कुछ दिनों पहले टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का स्वयंवर शो ‘मुझसे शादी करोगे’ शुरू हुआ था। यह शो भी खत्म हो चुका है, लेकिन अब इस शो की जगह और कोई नया शो नहीं आया है।