रूस की वैक्‍सीन स्‍पूतनिक वी की पहली खेप हैदराबाद पहुंची!

, ,

   

कोरोना संक्रमण के मामलो में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है, तो वही दूसरी तरफ आज से यानि 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगने जा रही है।

जिसके लिए प्रक्रिया शुरु भी हो चुकी है। इस बीच शनिवार को रूस की वैक्‍सीन स्‍पूतनिक वी की पहली खेप भारत पहुंच गई है।

मॉस्को से एक विमान में स्‍पूतनिक वी की 1,50,000 डोज हैदराबाद लाई गई हैं. रूसी वैक्सीन की 30 लाख डोज इस महीने में आने वाली हैं।

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष ने कहा था कि भारत में हर साल स्पुतनिक वी वैक्सीन की 85 करोड़ से अधिक खुराक तैयार होंगी।

यह वैक्सीन रूस में नैदानिक ​​परीक्षणों को पूरा कर चुकी है और भारत में तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षणों में इसके परिमाण सकारात्मक हैं। भारत में यह परीक्षण डॉ. रेड्डीज के साथ मिलकर किए।

साभार- 24×7