कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 1201 मरीजों की मौत!

, ,

   

देश में कोरोना वायरस हर दिन का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। भारत में लगातार दूसरे दिन 96 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 97 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 46 लाख 59 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं देश में मरने वालों की संख्या भी 77 हजार के पार हो गयी है।

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 97,570 नए केस सामने आये हैं। और एक दिन में 1201 लोगों की मौत हुई है।

 

इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 46,59,985 हो गयी है। जिसमें 9,58,316 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 36,24,197 मरीज इस खतरनाक वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

 

वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 77,472 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

भारत में अब तक 5 करोड़ 51 लाख से ज्यादा किए गए टेस्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 11 सितंबर तक 5 करोड़ 51 लाख 89 हजार 226 (5,51,89,226) टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 11 सितंबर को 10,91,251 टेस्ट किये गए हैं।