कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 55 हजार से अधिक नये मामलें!

, ,

   

भारत में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से कमी हो रही है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, भारत में प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है और कोरोना को मात देने वालों को संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

 

यही वजह है कि देश में एक्टिव मामलों की संख्या अब करीब 7 लाख 72 हजार रह गयी है।

 

बीते 24 घण्टे में देश में कोरोना वायरस के 55 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किया गए हैं। जबकि, एक दिन में 579 लोगों की मौत हुई है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 55,722 नए मामले आये हैं। वहीं 579 लोगों की मौत हुई है।

 

इसी के साथ देश में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 75,50,273 हो गयी है। जिनमें 7,72,055 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 66,33,308 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं। वहीं एक दिन में 66,339 मरीज ठीक हुए हैं।

 

वहीं, कोरोना के चलते अब तक देश में 1,14,610 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

अबतक कुल इतने सैंपल टेस्ट किए गए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में 18 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,50,83,976 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जिनमें से 8,59,786 सैंपल बीते कल टेस्ट किए गए हैं।