कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 67 हजार से अधिक नये मामलें!

, ,

   

दुनिया के तमाम देशों में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी देखी जा रही है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 67 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि बीते कल 63 हजार के आस पास कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए थे।

 

वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या 64 लाख के करीब पहुंच गई है। हर दिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 67,708 नए मामले आये हैं।

 

वहीं 680 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 73,07,098 हो गयी है। लेकिन राहत की बात यह है देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 63,83,442 हो गयी है।

 

वहीं, देश में वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 8,12,390 है। कोरोना के चलते अब तक देश में 1,11,266 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

अबतक कुल इतने सैंपल टेस्ट किए गए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में 14 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,12,26,305 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जिनमें से 11,36,183 सैंपल बीते कल टेस्ट किए गए हैं।