कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 690 लोगों की मौत!

, ,

   

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार अब धीमी हो गई है। शुक्रवार को भारत में बीते 24 घंटे में 54 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं और 700 के करीब लोगों की मौत हुई है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस के 77 लाख 61 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में एक्टिव मामले भी 7 लाख से नीचे आ गए हैं।

 

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 54,366 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

जबकि एक दिन में 73,979 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 77,61,312 हो गयी है। जिसमें अबतक 69,48,497 मरीज ठीक हो चुके हैं।

 

वहीं देश में एक्टिव मामलों की संख्या 6,95,509 हो गयी है। इसके अलावा देश में एक दिन में कोरोना वायरस से 690 लोगों की मौत हुई है।

 

इसी के साथ देश में अबतक 1,17,306 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से जान जा चुकी है।

 

अबतक कुल इतने सैंपल टेस्ट किए गए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में 22 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,01,13,085 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जिनमें से 14,42,722 सैंपल बीते कल टेस्ट किए गए हैं।