कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 89 हजार मरीज़ हुए ठीक!

, ,

   

भारत में लगातार हर दूसरे दिन कोरोना वायरस के 70 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में नए मामले से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या दर्ज की गई।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां एक तरफ 74,450 नए मामले सामने आए, तो वहीं दूसरी तरफ 89,022 लोग ठीक हो गए।

 

वहीं देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 7 हजार के पार हो गया है। कोविड-19 की वेबसाइट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 74,450 नए मामले आये हैं। वहीं 921 लोगों की मौत हुई है।

 

इसी के साथ देश में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 70,51,543 हो गयी है। लेकिन राहत की बात यह है कि जिस तरह से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

 

उसी तरह से प्रतिदिन कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। अबतक देश में 60,74,863 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।

 

देश में वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 8,67,243 है। कोरोना के चलते अब तक देश में 1,08,371 लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक कुल 8,57,98,698 सैंपल टेस्ट किए गए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, बीते 10 अक्टूबर तक कोविड19 की वेबसाइट पर कोरोना वायरस के लिए कुल 8,57,98,698 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

 

जिनमें से 11,64,018 सैंपल कल यानी 9 अक्टूबर को टेस्ट किए गए हैं। वहीं दुनिया में कोरोनवायरस मामलों की संख्या 37,458,924 है। जबकि 28,111,512 एक्टिव है। मौत का आंकड़ा 1,077,428 तक पहुंच गया है।

 

सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में 7,945,505 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत में 7,051,543 मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा ब्राजील में 5,091,840 और रूस में 1,285,084 मामले हैं।