कोविड-19: अब तक 59 हजार से अधिक मौत!

, ,

   

भारत में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस का आंकड़ा 32 लाख को पार कर गया है। बीते कई दिनों से भारत में कोरोना वायरस के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 67,151 मामले सामने आये हैं और एक दिन में 1059 लोगों की मौत हुई है।

 

इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 32,34,475 हो गया है। जिसमें 7,07,276 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 24,67,759 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 59,448 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

देश में अब तक 3,76,51,512 टेस्ट हुए भारत में कोरोना वायरस के साथ जंग तेज हो गयी है। देश में हर रोज औसतन 10 लाख के करीब कोरोना वायरस के टेस्ट किए जा रहे हैं।

 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 24 अगस्त तक टेस्ट किए गए कोविड-19 सैंपलों की कुल संख्या 3,76,51,512 है, जिसमें 08,23,992 सैंपलों का टेस्ट शुक्रवार यानी 24 अगस्त को किया गया है।

 

जानकारी के लिए आपको बता दें, पूरी दुनिया में अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। अमेरिका के बाद ब्राजील ने दूसरा स्थान कायम किया हुआ है।

 

वहीं भारत में जिस तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। उन पर देखा जाए तो भारत बहुत ही जल्द ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए विश्व में दूसरे स्थान पर आ जाएगा।