भारत के इन पांच राज्यों में अब भी है कोविड-19 का गहरा प्रभाव!

, ,

   

देशभर में कोरोना मामलों के एक्टिव केसों में कमी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 8 लाख 61 हजार हो गई है। लेकिन पांच राज्यों में अभी भी मामले सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इन राज्यों में हैं हालात खराब 

महाराष्ट्र में रविवार को 10,427 मामले सामने आए। हालांकि 10.227 लोग ठीक भी हुए। बता दें कि इस दौरान 300 मरीजों की मौत भी हो गई। राज्य में कोरोना के मामले 15 लाख को पार कर चुके हैं।

 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2780 मामले सामने आए हैं। हालांकि दिल्ली में रिकवरी रेट में काफी वृद्धि देखी जा रही है। लेकिन अभी तक 5700 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 29 लोगों की मौत हुई।

 

कर्नाटक में कोरोना के 9523 मामले सामने आए। वहीं 75 लोगों की मौत भी हुई। इस तरह से कोरोना से मरने वालों की संख्या राज्य में 9966 पहुंच गई है।

 

उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3328 मामले सामने आए। हालांकि 3417 लोग ठीक भी हुए। बता दें कि यूपी में रिकवरी रेट भी बढ़कर 89.37 हो गया है। लेकिन मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 5,642 मरीज सामने आए। वहीं मरने वालों की संख्या 10,187 पहुंच गई है।