कोविड-19 से रिकवरी करने के मामले में भारत विश्व भर में सबसे आगे!

, ,

   

दुनियाभर में कोरोना संकट का कहर अब काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत भी कोरोना से अछूता नहीं है।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, देश में कोरोना के अब प्रतिदिन 80 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बीच भारत के लिए कुछ राहत की भी खबर है।

 

भारत, फिलहाल दुनिया के सभी देशों में कोरोना से ठीक होने यानि रिकवरी के मामले में सबसे आगे बना हुआ है।

 

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना से ठीक होने वाले(रिकवरी) के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर बना हुआ है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि कि कोरोना से रिकवरी(52 लाख से अधिक) के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे बना हुआ है।

 

ठीक हुए कोरोना मरीजों की अधिकतम संख्या के साथ भारत ने एक मील का पत्थर पार कर लिया है। उन्होंने साथ ही बताया कि देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या भी तेजी से घट रही है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 10 दिनों से लगातार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से नीचे बनी हुई है, जो की सकारात्मक है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में रोज हो रहीरिकवरी और मृत्यु दर में लगातार हो रही कमी के कारण सक्रिय मामलों की संख्या कम है।

 

गौरतलब है कि देश में अब तक कोरोना के 63 लाख मामलों में से 53 लाख में लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना की रिकवरी दर 83.70 फीसद है जबकि एक्टिव रेट 14.74 फीसद है। भारत में कोरोना से मौत की दर 1.56 फीसद पर है।

 

बता दें कि शुक्रवार को जारी कोरोना वायरस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 81,484 नए मामलों और 1,095 मौतों के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले 63,94,069 तक पहुंच गए हैं।