कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दी बड़ी चेतावनी!

, ,

   

देश में त्योहारों का मौसम अब काफी करीब आ गया है। अगले सप्ताह से नवरात्र की शुरुआत होने के साथ त्योहार का सीजन शुरू हो जाएगा।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, आने वाले समय में दशहरा, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं, जिसमें लोग बाजार करने के लिए घरों से बाहर निकलते हैं।

 

नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली, छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए देश में कोरोना के मामलों में उछाल आने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

 

इसी आशंका के मद्देनजर देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने आज जनता से संवाद किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने आज लोगों को त्योहारों के मौसम में कोरोना से बचाव के तरीके समझाए हैं।

 

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह त्योहारों के मौसम में सावधानी बरतें, अन्यथा कोरोना फिर से विकराल हो जाएगा। सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ ‘संडे संवाद’ प्लेटफॉर्म पर चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री नेे त्योहारों के मौसम में कोरोना से कैसे बचें इसको लेकर बातचीत की।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आप इसे मेरी चेतावनी समझ लें या फिर सलाह, लेकिन अगर त्योहारों के दौरान हमने लापरवाही की तो कोरोना फिर से विकराल हो जाएगा।

 

उन्होंने जनता से ये भी कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने के लिए हमें पीएम मोदी के जन आंदोलन को गंभीरता से लेना होगा।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने इसके साथ ही कहा कि दुनिया का कोई भी भगवान या धर्म ये नहीं कहता है कि आप जिंगी को खतरे में डालकर त्योहार मनाएं।

 

उन्होंने लोगों से सावधानीपूर्व त्योहार मनाने की अपील कती। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ का पालन जरूर करें।

 

त्योहारों पर बाहर जाने के बजाय घर पर रहकर परिवार के साथ त्योहार मनाएं।

 

इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लोगों से आग्रह किया था कि वे कोरोनो के खिलाफ निवारक उपाय करने की ओर अधिक ध्यान दें क्योंकि त्योहारों का मौसम करीब आ रहा है।

 

त्योहारों का मौसम कोने के आसपास होता है, इसलिए हमें कोविड-19 के प्रति सावधानी बरतने के प्रति अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए।

 

कभी भी अपने नाक के ऊपर अपने मास्क पहनना न भूलें, बार-बार अपने हाथों को धोना और हाथ धोना और शारीरिक दूरी बनाए।