कोविड-19 से भारत में मरने वालों की संख्या एक लाख सात हजार के पार!

, ,

   

भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 70 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते 24 घण्टे 926 लोगों की मौत हुई है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 69 लाख 79 के पार हो गयी है। वहीं देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 7 हजार के पार हो गया है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 73,272 नए मामले आये हैं। वहीं 926 लोगों की मौत हुई है।

 

इसी के साथ देश में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 69,79,424 हो गयी है। लेकिन राहत की बात यह है कि जिस तरह से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

 

उसी तरह से प्रतिदिन कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। अबतक देश में 59,88,823 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।

 

वहीं, देश में वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 8,83,185 है। कोरोना के चलते अब तक देश में 1,07,416 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

अबतक कुल 8,57,98,698 सैंपल टेस्ट किए गए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, कल(9 अक्टूबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,57,98,698 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जिनमें से 11,64,018 सैंपल कल यानी 9 अक्टूबर को टेस्ट किए गए हैं।