कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 4 लाख एक 1 हजार 993 नये मामलें!

, ,

   

देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर चरम सीमा का पार करती नजर आ रही है। कोरोना अब खतरनाक स्तर पर पहुंचा चुका है।

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के भीतर 4 लाख 1 हजार 993 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 3 हजार 523 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

राहत की बात है कि इस दौरान 2 लाख 99 हजार 988 मरीज ठीक हुए हैं। यही नहीं, यह आंकड़ा सबसे ज्यादा संक्रमित अमेरिका में मिले नए मरीजों से सात गुना है।

वहां शुक्रवार को 58,700 केस आए। पूरी दुनिया में 8.66 लाख नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से लगभग आधे (46%) भारत में ही पाए गए।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 नए मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, 1 करोड़ 56 लाख 84 हजार 406 मरीजों स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमण ने भारत में 2 लाख 11 हजार 853 लोगों की जान ले ली है। 32 लाख 68 हजार 710 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। वहीं, अब तक 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।