कोविड-19: जानिए, देश में नये आंकड़े?

, ,

   

भारत में तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है। भारत बीते कुछ दिनों से भारत में कोरोना वायरस के 90 हजार से 1 लाख के बीच मामले सामने आ रहे हैं।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, वहीं हर रोज 1000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के भारत में 98 हजार के करीब मामले सामने आए हैं। और 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 97,884 नए केस सामने आये हैं।

 

और एक दिन में 1132 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 51,18,254 हो गयी है। जिसमें 10,09,976 मामले एक्टिव हैं।

 

जबकि राहत की बात यह है कि देश में स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 40,25,080 हो गयी है। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 83,198 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

भारत में अब तक 6 करोड़ 5 लाख से ज्यादा किए गए टेस्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 16 सितंबर तक 6 करोड़ 05 लाख 65 हजार 728 (6,05,65,728) टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 16 सितंबर को 11,36,613 टेस्ट किये गए हैं।