कोरोना वायरस: सऊदी अरब ने 19 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध!

, ,

   

सऊदी अरब ने कोरोना वायर से बढ़ते खतरे के बीच कुछ कड़े फैसले लिए हैं।

 

 

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, कोरोना वायरस की बढ़ते मामले और आशंकाओं के बीच सऊदी अरब ने यूरोपीय संघ और 12 अन्य देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

 

सऊदी अरब में रात भर में 24 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए, जिससे वहां अब तक 45 लोगों संक्रमित हो चुके हैं।

 

 

 

राज्य समाचार एजेंसी एसपीए ने गृह मंत्रालय में एक आधिकारिक स्रोत का हवाला देते हुए जानकारी दी कि सरकार ने प्रभावित देशों में रह रहे नागरिकों और निवासियों के पास सऊदी अरब लौटने के लिए 72 घंटे का समय दिया है।

 

 

 

वाणिज्यिक और कार्गो यातायात पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है। सऊदी अरब ने पहले ही कुछ 19 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें अरब के कई देश शामिल हैं।

 

 

 

साथ ही कहा गया है कि ऐसे लोग जो अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और यात्रा विवरण के संबंध में जानकारी नहीं देंगे ऐसा करने वालों पर 500,000 रियाल ($ 133,000) तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

 

 

सऊदी अरब ने अन्य कई उपाय भी अपनाए हैं, जिनमें तदेल उत्पादक क्षेत्र कातिफ को बंद करना भी शामिल है जहां कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

 

 

 

इसके अलावा सऊदी अरब के उठाए अन्य फैसलों में उमरा हज को निलंबित करने, स्कूलों को बंद करना और देश भर के सिनेमा, सम्मेलनों और खेल आयोजनों को रद्द करना और अगली जी 20 मंत्रिस्तरीय बैठक को स्थगित करना शामिल है।

 

 

 

यूरोपीय संघ के साथ-साथ, स्विट्जरलैंड, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, फिलीपींस, सूडान, इथियोपिया, दक्षिण सूडान, इरिट्रिया, केन्या, जिबूती और सोमालिया की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

 

 

सऊदी अरब में लाखों प्रवासी मज़दूर कई देशों से आते हैं। इस निर्णय से राज्य में स्वास्थ्य कर्मचारियों को बाहर रखा गया है, फिलीपींस और भारत के साथ निकासी, शिपिंग और व्यापार प्रभावित नहीं होगा।