कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 6 हजार से ज्यादा नये मामलें!

, ,

   

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मालमे रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। रोज पिछले दिन से अधिक केस की पुष्टि हो रही है। रविवार (6 सितंबर) को राज्य में 6777 नए लोगों में कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, यह एक दिन में मिले अबतक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले कल यानी शनिवार (5 सितंबर) को सबसे अधिक 6692 केस दर्ज हुए थे। इससे पहले 30 अगस्त को एक दिन में सबसे अधिक 6233 नए मामले सामने आए थे।

 

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान यानी रविवार (6 सितंबर) कोविड-19 से 77 और लोगों की मौत हो गयी वहीं संक्रमण के 6,777 नए मामले सामने आए हैं।

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार (6 सितंबर) को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 77 और लोगों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,920 हो गयी है।

 

उन्होंने बताया कि इस अवधि में प्रदेश में 6,777 नये लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस वक्त 61,625 संक्रमित लोगों का प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में 32,094 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में 32,094 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

 

वहीं अब तक दो लाख 738 लोग कोविड-19 संक्रमण से पूरी तरह उबर चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश ने नमूनों की जांच में एक नया प्रतिमान स्थापित किया।

 

शनिवार (5 सितंबर) को राज्य में एक लाख 55 हजार 946 नमूने जांचे गये। कल (5 सितंबर) प्रदेश में 1,55,946 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 65,00,969 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

 

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 18,380 हो गई है।

 

जिनमें लगभग 15,46,000 मकान चिन्हित हैं, लगभग 89 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 45,275 है