कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 94 हजार से अधिक नये मामलें!

,

   

देश में चार दिनों के बाद आज कोरोना वायरस के 95 हजार से कम मामले सामने आए हैं। नए मामलों के मिलेने के बाद वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 47 लाख को पार कर गई है।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.88 फीसद हो गई है। हालांकि, महामारी से अब तक 78 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि मृत्युदर घट कर 1.65 फीसद पर आ गई है।

 

इनमें से 60 फीसद मरीज सिर्फ पांच राज्यों-महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से हैं।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 94,372 नए मामले सामने आए हैं।

 

इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 47 लाख 54 हजार 357 हो गया है। इसमें से 37 लाख 02 हजार 596 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 73 हजार 175 एक्टिव मामले हैं।

 

इस महामारी से अब तक 78,586 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें 1,114 नई मौतें भी शामिल हैं।

 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को 10 लाख 71 हजार 702 नमूनों की जांच की गई।

 

एक दिन पहले शुक्रवार को 10.91 लाख टेस्ट किए गए थे। 12 सितंबर तक देशभर में 5 करोड़ 62 लाख 60 हजार 928 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

 

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा। हालांकि, एक दिन पहले के मुकाबले राज्य में कुछ कम 22 हजार नए मामले सामने आए और मरीजों का आंकड़ा 10.37 लाख को पार कर गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड 4,321 नए मामले मिले हैं।

 

लगातार चौथे दिन चार हजार से अधिक नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 2.14 लाख से अधिक हो गई है। गुजरात में 1,365 नए केस मिले हैं और 1.12 लाख मरीज हो गए हैं।