कोविड-19: पिछले 24 घंटे में एक हज़ार से अधिक मौत!

, ,

   

भारत में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत कोरोना वायरस से अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इसी तरह से देश में यदि कोरोना वायरस के मामले बढ़ते गए तो भारत पहले स्थान पर जल्द आ जायेगा। देश में प्रतिदिन 80 से 90 हजार के बीच मामले दर्ज किए जा रहे हैं। आज देश में 85 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

 

इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59 लाख को पार कर गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 85,362 केस सामने आये हैं। और एक दिन में 1089 लोगों की मौत हुई है।

 

इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 59,03,933 हो गयी है। जिसमें 9,60,969 मामले एक्टिव हैं। जबकि राहत की बात यह है कि देश में 48,49,585 मरीज ठीक हो गये हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 93,379 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

भारत में अब तक 7 करोड़ 02 लाख से ज्यादा किए गए टेस्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 25 सितंबर तक 7 करोड़ 02 लाख 69 हजार 975 (7,02,69,975) टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 25 सितंबर को 13,41,535 टेस्ट किये गए हैं।