अस्पताल में भर्ती कोनिका कपूर ने डॉक्टर पर लगाए गलत व्यवहार करने का आरोप!

,

   

हॉलीवुड के कई स्टार्स के बाद अबब बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायसर पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका हाल ही में 15 मार्च को लंदन से लखनऊ लौटी हैं।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, वह बीते काफी समय से कनिका लंदन में ही रह रही थीं। इतना ही नहीं लखनऊ लौट के बाद उन्होंने जमकर पार्टी भी की हैं। जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे।

 

कनिका ने खुद के कोरोना से पीड़ित होने की घोषणा सोशल मीडिया पर की हैं। एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए छुपकर भागने की वजह से कनिका को लेकर विवाद गरमाया हुआ है।

 

वहीं अब उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनिका को अस्पताल में डॉक्टर्स दे रहे धमकी दे रहे हैं।

 

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही कनिका कपूर को लखनऊ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह इस समय अस्पताल में हैं। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

 

कनिका ने अस्पताल में उनके साथ हो रहे बुरे व्यवहार को लेकर आज तक से बात की। उन्होंने कहा- ‘मुझे इस समय बुखार है। मैं अस्पताल में हूं, अकेली हूं। यहां खाने-पीने को कुछ नहीं है, पानी नहीं है। मैं परेशान हूं।

 

मुझे नहीं पता मेरी कैसी जांच होगी। डॉक्टर्स ने मुझे धमकाया है। उन्होंने कहा कि तुमने बहुत बड़ी गलती की है। तुम बिना जांच कराए भागी हो। मुझे नहीं पता ये बातें कहा से आ रही हैं।

 

अस्पताल में मेरी हेल्प नहीं मुझे धमकाया जा रहा है। मैं क्वारनटीन में हूं। मरीज को धमकाना तो नहीं चाहिए। किसी को कुछ भी बोल देंगे क्या। ये सब अफवाहें हैं।

 

मैं हिंदुस्तान में एयरपोर्ट पर होने वाली जांच से कैसे भाग सकती हूं? मैं पढ़ी लिखी हूं, मैं बहुत मेहनत करती हूं। मुझे नहीं पता किसने ये बात फैलाई है।’