कोविड-19: इस राज्य में 7 लाख से अधिक लोग हुए ठीक!

, , ,

   

आंध्र प्रदेश में रविवार को कोरोनावायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7,03,208 पहुंच गई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्टों में 5,210 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 7.55 लाख तक पहुंच गई।

 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पूर्वी गोदावरी जिले में सबसे अधिक मरीज ठीक हुए हैं। यहां वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 97,630 पहुंच गई है।

 

बीते 24 घंटों में और 30 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,224 हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 46,295 पहुंच गई है।