कोविड-19: तेलंगाना में 1050 नये मामलें, चार मरीजों की मौत!

, ,

   

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में 41,002 लोगों में कोरोना संक्रमण का टेस्ट किया गया।

 

साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, इनमें 1,050 लोग पॉजिटिव पाए गए। अब तक पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2,56,713 हुई है।

 

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 4 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 1,401 मरीजों की मौत हुई।

 

तेलंगाना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार की सुबह कोरोना की जानकारी के संदर्भ में हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

 

आपको बता दें कि कल, यानी शुक्रवार को 1,736 कोरोना संक्रमित मरीजों को हालत में सुधार होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

 

तेलंगाना में अब तक कुल 2,38, 908 कोरोना संक्रमित मरीज स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज हुये।

 

राज्य में फिलहाल कुल 16,404 कोरोना पॉजिटिव के मामले एक्टिव हैं। इनमें से 13,867 मरीजों को होम आइसोलेशन में चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

तेलंगाना में अब तक कुल 48,53,169 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।