सबसे सस्ता कोविड-19 टेस्ट को लेकर लिजिए जानकारी!

, ,

   

कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया पर व्यापक असर पड़ा है। इस वारस को मात देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो तकरीबन 33 वैक्सीन अंतिम परीक्षण में हैं।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इनमें इंग्लैंड और रूस की वैक्सीन सबसे आगे हैं। भारत भी इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं है।

 

ऐसी संभावना है कि जून 2021 में कोरोना वैक्सीन आमलोगों के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए शोधकर्ता, वैज्ञानिक और डॉक्टर्स लगातार काम कर रहे हैं।

 

इस बीच भारत ने सबसे सस्ता कोराना टेस्ट ईजाद किया है जो जेनेटिक एडिटिंग टूल CRISPR/Cas-9 पर आधारित है।

 

इस टेस्ट का नाम फेलुदा टेस्ट है। अक्टूबर के अंत तक बाजार में फेलुदा टेस्ट के उपलब्ध होने की संभावना है।