कोविड-19: भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 8. 88 लाख के पार!

, ,

   

भारत में लगातार कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव का सिलसिला अभी जारी है। बीते गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के 50 हजार के करीब नये मामले दर्ज किया गए थे।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, देश में 24 बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48 हजार से अधिक मामले दर्ज किये गए हैं। जबकि एक दिन में 663 लोगों की मौत हुई है।

 

वहीं देश में कोरोना वायरस से होने वाली मौत के मामलों में भी दैनिक उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 663 लोगों की मौत हुई है।

 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 48,648 नये मामले दर्ज किये गए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 80,88,851 हो गया है।

 

 

बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9301 मरीजों में कमी दर्ज की गई है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 5,94,386 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 57,386 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है।

 

 

जिसके बाद देश में अबतक कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 73,73,375 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में कोरोना वायरस के कारण 663 लोगों की मौत हुई है।

 

इसी के साथ इस खतरनाक वायरस से मरने वाली की संख्या 1,21,090 हो गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में अब पहले की तुलना में कोरोना वायरस के कम केस दर्ज किया जा रहे हैं।

 

इसी के साथ प्रतिदिन कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

 

अबतक कुल इतने सैंपल टेस्ट किए गए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में 29 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,77,28,088 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जिनमें से 11,64,648 सैंपल बीते कल टेस्ट किए गए हैं।