भारत में कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं!

, ,

   

देश में कोरोना वायरस के नए मामले आए का रोजना नया रिकॉर्ड बना रहा है, हालांकि नए मामले आने के साथ ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी अब तेजी से बढ़ रही है।

 

17 हजार के करीब नये मामलें 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के 16922 नए केस आए हैं जो एक दिन में अबतक आए सबसे अधिक मामले हैं।

 

24 घंटे में आए 16922 नए मामलों के बाद अब देशभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 473105 हो गई है।

 

दिल्ली और मुंबई में सबसे ज्यादा मामलेें 

दिल्ली और आर्थिक राजधानी प्रदेश कहे जाने वाले महाराष्ट्र में हालात बदतर हो चुके हैं। दोनों राज्यों में रोजाना 7 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं।

 

महाराष्ट्र में 24 जून को 3889, दिल्ली में 3788 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 2865, तेलंगाना में 891, उत्तर प्रदेश में 664, गुजरात में 572, आंध्र प्रदेश में 497, हरियाणा में 490, पश्चिमी बंगाल में 445 मामले आए हैं।

 

हालांकि देश के कुल 473105 कोरोना वायरस मामलों में अधिकतर लोग ठीक हो चुके हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस से 13012 लोग ठीक हुए हैं और इस वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों का कुल आंकड़ा अब बढ़कर 271696 हो गया है। देश में अब कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 57 प्रतिशत के ऊपर पहुंच गया है।

 

15 हजार के करीब मौत 

भारत में कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 424 लोगों की मौत हुई है। अभी तक देश में 14907 लोग दम तोड़ चुके हैं। महाराष्ट्र में 6739, दिल्ली में 2365, गुजरात में 1736 और तमिलनाडु में 866 लोगों की मौत हुई है।

 

24 घंंटे में 418 लोगों की मौत 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से देश में जान गंवाने वालों की संख्या भी लगातार बड़ रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर ही कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 418 लोगों की जान गई है। कोरोना वायरस की वजह से अबतक देशभर में कुल 14894 लोगों की जान जा चुकी है।

 

दुनियाभर में 92 लाख से ज्यादा मामलें 

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा 95.27 लाख को पार कर गया है और 4.84 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

हालांकि पूरी दुनिया में 51.75 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

 

दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर लगभग 24.62 लाख केस सामने आ चुके हैं और 1.24 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 11.92 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 53 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 6.06 लाख केस सामने आ चुके हैं।