Covid Crisis: रंग ला रही है ‘इंडों- अरब हेल्पिंग हैंड’ की मेहनत

,

   

रंग ला रही है इंडों अरब हेल्पिंग हैंड की मेहनत! इंडों अरब हेल्पिंग हैंड को सऊदी अरब से चलाई जा रही एक मुहिम है जो कोरोना के महामारी में सोशल मीडिया के जरिए काम कर रही है।

यह लोगों के द्वारा पीड़ितों के सूचनाओं को कलेक्ट कर उन संस्थानों के साथ साझा करती है जो लोग रातों दिन मेहनत कर मरीजों तक जरूरतों को पहुंचाने का काम करते हैं।

अस्पतालों में बेड की जरूरत हो या फिर आक्सीजन, दवाईयों की जरूरत प्लाजा ब्लड इत्यादि जैसे जरूरत को मुहैया कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

सऊदी अरब में कार्यरत प्रोफेसर आसिफ़ रमीज़ दाउदी की मेहनत और कोशिश ने लोगों की जरूरतों को आसान बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।

जरुरतमंद लोग लगातार अपनी जरूरतों को यहां जानकारी देते हैं और इंडों अरब हेल्पिंग हैंड इस पर मेहनत कर उनकी जरूरतों को पूरा करवाने की कोशिश करते हैं।