तेलंगाना में कोविड-19 पोजिटिव महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चे को जन्म!

, ,

   

निजामाबाद जिला सरकारी अस्पताल में एक दुर्लभ घटना प्रकाश में आई है। कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला ने एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया है।

 

साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, इन में दो बाल शिशु और एक कन्या शिशु हैं। डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटि महिला का बड़ा ऑपरेशन करके मां और तीनों बच्चों की जान बचाई हैं।

 

अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रतीम राज ने बुधवार शाम को मीडिया को बताया कि निजामाबाद जिले के एडपल्ली मंडल के जैतापुर गांव निवासी गर्भवती महिला अस्वस्थता के चलते 21 अक्टूबर को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल आई।

 

जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। महिला की हालत चिंताजनक होने के कारण 22 तारीख को निजामाबाद सरकारी जनरल अस्पताल में भेज दिया। डॉक्टरों के दल ने महिला को कोरोना संक्रमित होने के कारण आवश्यक एहतियात बरते हुए बड़ा ऑपरेशन किया।

 

इसके चलते महिला ने एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया है। इनमें दो शिशु 1.2 किलोग्राम तथा एक शिशु 1.5 किलोग्राम थे। वजन कम होने के कारण डॉक्टरों ने विशेष रूप से बच्चों का इलाज किया।

 

तीनों शिशुओं की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। इतना ही नहीं शिशुओं की मां की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इसके चलते महिला और बच्चों को अस्पताल से जिस्चार्ज कर दिया है।

 

इसी क्रम में एमएलसी के कविता ने निजामाबाद सरकारी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला का ऑपरेशन किये जाने और महिला व शिशुओं के स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। साथ ही डॉक्टर्स और स्टॉफ पर गर्व महसूस किया है और बधाई दी।