गौ तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस को गांव वासियों ने जमकर पिटाई की!

   

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में गौ-तस्‍करों को पकड़ने गई पुलिस की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। प्रयागराज के बाहरी इलाके धूमनगंज के एक गांव में गौ-तस्‍करों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में 7 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं।

इस बीच महिलाओं ने पुलिस बल पर हमला कर दो आरोपियों को वहां से भागने में मदद की। अब पुलिस मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस बल धूमनगंज इलाके में कल एक पुलिस दल गौ-तस्‍करी के आरोप में मुखबिर की निशानदेही पर धूमनगंज इलाके में दबिश पर गई हुई थी। इस दौरान पुलिस ने कई घरों की तलाशी ली।

इसके बाद घर की महिलाओं ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस बल को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में 7 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं।

पुलिस कर्मियों पर हुए इस हमले से पुलिस ने सख्‍त रुख अपनाया है। आशुतोष मिश्रा के अनुसार इस मामले में पुलिस सख्‍त कदम उठाने जा रह है। जिन ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों की पिटाई की, उन्‍हें जल्‍द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।