बांग्लादेश की ओर बढ़ा चक्रवार्ती तूफान अम्फान, यहां जानिए पुरा हाल!

, ,

   

चक्रवाती तूफान अम्फान भारत के ओडिशा और बंगाल में कहर मचाने के साथ ही बुधवार शाम को बांग्लादेश पहुंच गया

 

 

 

इंंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, इस तूफान के चलते बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में बिजली के तार टूट गए, खंभे गिर गए और 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

 

 

 

इस चक्रवात में कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है और एक शख्स की मौत हो गई है। चक्रवात ‘अम्फान’ करीब दो दशक में क्षेत्र में आने वाला सबसे भीषण चक्रवात है।

 

 

 

अधिकारियों ने चक्रवात के देश के तटीय क्षेत्र के निकट पहुंचने से पहले, कुछ जिलों के लिए अलर्ट का स्तर ‘अधिक खतरे’ पर रखा था। इसे 2007 में देश में आए चक्रवात ‘सिद्र’ के बाद सबसे अधिक प्रचंड चक्रवात माना जा रहा है।

 

 

 

‘सिद्र’ से देश में 3,500 लोगों की मौत हुई थी। इस तूफान के चलते ग्रामीण बिजली बोर्ड के कम से कम 17 संघों के 10 लाख से अधिक उपभोक्तओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

 

 

 

इसके अलावा वेस्ट जोन पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लगभग 40 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।

 

 

 

चक्रवात पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीप के बीच दोपहर बाद ढाई बजे टकराया। इससे क्षेत्र में कमजोर इमारतें ढह गई, पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए।

 

 

 

समाचार पोर्टल ने मौसम विज्ञानी अब्दुल मन्नान के हवाले से कहा कि चक्रवात अम्फान बुधवार को शाम करीब पांच बजे बांग्लादेश तट पर से गुजरना शुरू हुआ।

 

 

 

इस दौरान 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं जिनकी गति उसके केंद्र में 200 किलोमीटर प्रतिघंटे थी। इस तूफान ने बंगाल और ओडिशा में भी काफी तबाही मचाई।