निसर्ग तूफ़ान ले सकता है खतरनाक रुप!

,

   

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि निसर्ग तूफान महाराष्ट्र तट की ओर बढ़ रहा है और 3 जून को मुंबई के करीब इसके टकराने की संभावना है। यह अगले 12 से 24 घंटे में खतरनाक रूप ले सकता है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग ने अरब सागर में बन रहे दबाव के क्षेत्र को लेकर चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान अगले 12 घंटों में तूफानी चक्रवात और उसके अगले 12 घंटों में भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

 

मौसम विभाग के अनुसार मुताबिक यह चक्रवात ईस्ट-सेंट्रल अरब सागर के ऊपर 15 डिग्री उत्तर अभी पंजिम (गोवा) के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम से 280 किमी, मुंबई (महाराष्ट्र) के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम से 490 किमी और सूरत (गुजरात) के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम से 710 किमी दूर है।

 

आइएमडी के मुताबिक अगले 6 घंटे के दौरान लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। महाराष्ट्र और गुजरात के बीच हरिहरेश्वर और दमन से तटों से तीन जून की दोपहर को गुजरेगा।