‘पावरी हो रही है’ की दीवानी हुईं दीपिका पादुकोण!

, ,

   

इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘पॉवरी हो रही है’ ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ‘पॉवरी’ मीम में भाग लिया है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने खुद की बचपन की फोटो के साथ ‘पॉवरी हो रही है’ मीम साझा किया।

दीपिका पादुकोण ने खुद की बचपन की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह हम हैं, यह हमारा घोड़ा है और ये हमारी पॉवरी हो रही है’।

इस मीम में दीपिका पादुकोण एक घोड़े पर बैठी हुई हैं। किसी ने इस फोटो को पॉवरी मीम के आधार पर एडिट किया है। दीपिका पादुकोण मीम शेयर करने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रही है।

साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है, ‘यह किसने बनाया है?’ इससे पहले शाहिद कपूर ने वीडियो को ट्विस्ट देते हुए एक अलग अंदाज में फैंस का मनोरंजन किया था। वीडियो साझा करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, ”फेकर्स, फेकू का फेक कर रहे हैं।

ठीक शब्दों को कभी कहा नहीं जा सकता।” वीडियो में शाहिद काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। इनके साथ कुछ क्रू मेंबर्स भी हैं जो वीडियो में मजे करते नजर आ रहे हैं

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपनी दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़की पहले अपनी कार दिखाती है फिर अपने दोस्तों को दिखाती है और कहती है, ‘ये हमारी कार है…ये हम हैं और ये हमारी पॉवरी हो रही है’।

दरअसल इस वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह है लड़की के पार्टी को ‘पॉवरी’ कहने का अंदाज,जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अब उनके इस वीडियो को ना सिर्फ पसंद किया जा रहा है बल्कि उन पर खूब मीम भी बन रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 27 लाख से अधिक व्य़ू आ चुके हैं।

वीडियो में नजर आ रही है इस पाकिस्तानी लड़की का नाम दानानीर मोबीन है। दानानीर पाकिस्तान के पेशावर में रहती हैं। वो खुद को मेकअप और फैशन की जानकार बताती हैं।

उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल की मानें तो वो एक कंटेट क्रिएटर हैं। दानानीर मेंटल हेल्थ को लेकर भी वीडियो बनाती हैं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दाना का दूसरा नाम गीना है।

साभार- अमर उजाला