दिल्ली चुनाव- वोट के लिए चरणों में लोट रहे BJP प्रत्याशी, विडियो हुआ वायरल

   

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों के प्रचार का शोर भी बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह ने अनोखे तरीके से प्रचार शुरू किया है।

मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह वोट मांगने के लिए शिव विहार इलाके में पहुंचे। इस दौरान संजय सिंह को लोगों के पैरों में पड़ा देखा गया।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 8 फरवरी को वोट पड़ेंगे और 6 फरवरी को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार होगा। वहीं, सभी दलों के प्रत्याशी बिल्कुल नए अंदाज में जनता के बीच जा रहे हैं।