किसानों के कई संगठनों ने दिल्ली चलो का किया ऐलान!

,

   

केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आ रहे हैं।

 

ज़ी बिजनेस पर छपी खबर के अनुसार, आंदोलनकारी किसानों के कई संगठनों से संयुक्त मोर्चा बनाकर दिल्ली चलो आंदोलन का आह्वान किया है।

 

किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली प्रशासन अलर्ट पर है और राजधानी की शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए कई इंतजाम किए हैं।

 

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के तमाम बॉर्डर सील कर दिए हैं और वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोशन (डीएमआरसी) ने भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली अपनी ट्रेन सेवाओं को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थागित कर दिया है।

 

किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा बनाया है, जिसे 500 से अधिक किसान संगठनों का समर्थन मिला हुआ है। वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिस कारण आंदोलन करने की इजाजत नहीं दी गई है।

 

डीडीएमए के हालिया दिशा-निर्देश के मद्देनजर किसानों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। विभिन्न किसान संगठनों ने दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अनुमति देने का आग्रह भी किया था।

 

दिल्ली पुलिस की तरफ से भी किसानों को साफ कह दिया गया है कि वे किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों। यदि किसान दूसरे राज्यों से दिल्ली आए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

इस दौरान दिल्ली की सीमा से बाहर जाने वाली या बाहर आने वाली तमाम बस सर्विस पर भी रोक रहेगी।

 

पंजाब-हरियाणा से आ रहे हजारों किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।