भाजपा राजनीति में झूठ और नैतिक दिवालियापन को बढ़ावा दे रही है- अख़लाक़ अहमद

, ,

   

दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अख़लाक अहमद ने राफेल को लेकर मीडिया पर कई सवाल उठाए हैं। 

 

राफेल डील को लेकर अक्सर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए हैं, इस बार कांग्रेस के सीनियर लीडर अख़लाक अहमद ने भी सवाल किए हैं।

 

दिल्ल कांकांग्रेस के सीनियर लीडर अख़लाक अहमद ने इस बार राफेल को लेकर मीडिया को कठघरे में खड़ा किया है।

 

 

[get_fb]https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3384558304940246&id=100001583301007[/get_fb]

 

 

अख़लाक अहमद ने कहा, राफेल के आने से पहले दलाल मिडिया ने जो ड्रामा किया वह रफाल डील में मोदी की कमीशन खोरी और चोरी पर चर्चा फिर से न हो इसलिए किया जा रहा था।

 

पूरी दुनिया के सुरक्षा सलाहकारों का मत है कि भारत जैसे देश की सुरक्षा में 5 या 36 जहाज के आ जाने से कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है लेकिन दलाल मिडिया ने अपनी दलाली का हक अदा करते हुए पूरे देश में भाजपा के 900 कार्यालय जो चोरी के पैसे से बना उसकी चर्चा न हो सिर्फ़ 5 रफाल आने पर इतना शोर मचाया कि कुछ कह नहीं सकते।

 

आर एस एस और भाजपा ने देश में झूठ और चोरी का जो रवाज राजनीति में शुरू किया है वह हमारे देश के नैतिक दिवालियापन की भयावह स्थिति है।

 

ऐसा नहीं है यह नैतिक दिवालिया पन सिर्फ़ सरकार तक सीमित है अब यह रोग आम जन मानस तक फैल चुका यह राष्ट्र के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है।

 

इस नुकसान का एहसास जब हमें होगा तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।