दिल्ली चुनाव: 54 सीटों के लिए कांग्रेस का पहला लिस्ट, 5 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल!

,

   

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार रात को जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार करीब पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस सूची में कांग्रेस ने 70 में से 54 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। अलका लांबा को चांदनी चौक से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि अलका लांबा आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं। वहीं AAP से आज ही कांग्रेस में शामिल हुए आदर्श शास्त्री को पार्टी ने टिकट दिया है। आदर्श शास्त्री को द्वारका विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।