ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ़ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की!

, ,

   

किसान आंदोलन के नाम पर प्रोपेगेंडा चला रही जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ ट्वीट करने के आरोप में ग्रेटा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

पंजाब केसरी पर छपी खबर के अनुसार, ग्रेटा ने हाल ही में ट्वीट कर भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर काफी आलोचना की थी।

पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट में लिखा था कि हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।

इसके साथ ही उन्होंने दूसरे ट्वीट में एक डॉक्यूमेंट शेयर किया, जिसमें भारत सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कार्ययोजना साझा की गई थी और पांच चरणों में दबाव बनाने की बात कही गई।

हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अनेक लोगों ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।

दरअसल अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने एक खबर साझा की थी जिसमें कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था, इसके बाद लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं की हैं।